सांप का ऐसा नजारा कभी देखा नहीं होगा, वीडियो देख कहोगे क्या बुद्धिमान जीव है… देखें…

सांप का ऐसा नजारा कभी देखा नहीं होगा, वीडियो देख कहोगे क्या बुद्धिमान जीव है… देखें: सोशल मीडिया पर सांपों के कई वीडियो सामने आते रहते हैं लेकिन कई बार सांप अपनी हरकतों से लोगों को चौंका भी देते हैं. हाल ही में एक लड़के पर सांप ने हमला कर दिया था जो पिस्टल निकालकर डरा रहा था। इसी कड़ी में सांप का एक और दुर्लभ वीडियो सामने आया जिसमें वह एक छत के ऊपर से कूद गया।

दरअसल, इस वीडियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसे इनक्रेडिबल बताते हुए एक इमोजी भी बनाया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप एक घर की छत के किनारे बैठा हुआ है. सामने एक सड़क दिखाई देती है, वह छत के अंत तक पहुँच जाता है।

इसके बाद वह कूदने के लिए थोड़ा पीछे जाता है और लंबी छलांग लगाकर वहां से कूद जाता है। सांप रेंगता हुआ सामने सड़क पर गिर जाता है। सांप को देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी शख्स ने एक कदम पीछे हटकर लंबी छलांग लगा दी है. सांप जैसे ही सड़क पर गिरा, रेंगता हुआ आगे निकल गया।

ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट होते ही यह जमकर वायरल हो गया। लोग हैरान थे कि सांप भी इस तरह छलांग लगा सकता है। वैसे तो उड़ने वाले सांपों के कई जिक्र पहले भी हो चुके हैं, लेकिन सामान्य सांपों के इस तरह कूदने से लोग हैरान रह गए। ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Leave a Comment