KL Rahul Athiya Shetty Marriage: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने आज सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की. केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। केएल राहुल ने अपनी शादी के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज से ब्रेक लिया है। उन्होंने पहले ही सेलेक्टर्स को बता दिया था कि वो 23 दिसंबर को अथिया शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें वनडे सीरीज से ब्रेक की जरूरत है.
केएल और अथिया शेट्टी बचपन के दोस्त हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अक्सर केएल और अथिया को पब्लिक इवेंट्स में एक दूसरे के साथ देखा गया है।
हालांकि, न तो केएल राहुल और न ही अथिया शेट्टी ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा। दोनों की शादी की सबसे पहले खबर सुनील शेट्टी के मुंह से सुनी गई थी। एक पत्रकार ने पिछले साल सुनील शेट्टी से पूछा था कि केएल और अथिया कब शादी करेंगे।
सुनील शेट्टी ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि यह सब केएल राहुल की डेट्स पर निर्भर करता है। वह भारत के लिए खेल रहा है। जब उन्हें क्रिकेट के अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय मिलेगा, तभी दोनों बच्चों की शादी की तारीख निकाली जाएगी.
केएल राहुल पिछले साल तक भारतीय टीम के उप-कप्तान हुआ करते थे। खराब फॉर्म के कारण उन पर लगातार उंगलियां उठाई जा रही थीं. इसे देखते हुए नए साल की शुरुआत में ही उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.