प्रीति जिंटा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है। शादी के बाद से ही वो फिल्मो से कोसो दूर है। फिल्मो में भले ही काम करना छोड़ दिया हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। उन्होंने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस हंस हंस के लोट पोट हो रही है।
दरअसल प्रीति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नन्हे राजकुमार का वीडियो शेयर किया है। जिसमे उनका छोटा बेटा जमीन पर पोछा लगाते नज़र आ रहे है।और उनका क्यूट अंदाज सबको पसंद आ रहा है। प्रीति ने यह वीडियो 17 मार्च 2023 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। और शेयर होते ही इस पर लोगों के कमेंट्स आना शुरू हो गए।
प्रीति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। उनका बेटा कितने क्यूट अंदाज में जमीन पर लेटकर पोछा लगा रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की आपको कितना अच्छा लगता है जब आपका बच्चा घर के काम में आपकी मदद करे। मुझे ये देखकर बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है। अब तक इस वीडियो को लाखो लोग देख चुके है। काफी कमेंट्स भी आ रहे है।
प्रीति कहती है की देखो छोटा जय (स्वच्छ भारत )का मुहीम चला रहा है। प्रीति अपने बच्चों की फोटोज और वीडियो हमेशा लोगो से शेयर करती रहती है। अभी हाल ही में एक फोटो में उनका बेटा सूटकेस में बैठा दिखायी दे रहा था। प्रीति ने 2016 में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली थी। उन्होंने चुपके से शादी की थी। इसकी खबर किसी को नहीं लगने दी थी।
उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जीन गुड एनफ के साथ शादी की थी। और इसके बाद वो विदेश जाकर ही बस गयी। भारत से दूरी बना ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्मो में काम करना भी बंद कर दिया। अब वो अपनी फैमिली के साथ बहुत खुशहाल जिंदगी जी रही है। 2021 में प्रीति सेरोगेसी के जरिये 2 जुड़वा बच्चो की माँ बनी।वो कभी कभी भारत दौरे पर आती रहती है। वो अपने फैंस के साथ कनेक्ट होने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती।
View this post on Instagram